फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आजीविका सखी करेंगी पशुओं का टीकाकरण व अन्य कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पशुपालन विभाग मवेशियों के टीकाकरण व अन्य कार्यों में आजीविका सखियों (पहले पशु सखी व कृषि सखी होती थी जिनको अब आजीविका सखी के नाम से जाना जाता है) की मदद लेगा। प्रशिक्षण देकर इन कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से ऐसी आजीविका सखियों के नाम मांगे गए हैं जो 12 वीं उत्तीर्ण हों। जिले में इसके लिए पशु पालन विभाग को 54 आजीविका सखियों का लक्ष्य मिला है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से आजीविका सखियों के नाम मांगे गए हैं। 54 आजीविका सखियों का चयन कर उनको इन कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने बताया कि पशु पालन विभाग से नाम मांगे गए हैं। कुल 142 नाम मांगे गए हैं। वह भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें