मिर्जापुर। नगर के महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर काॅलेज के मैदान सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में लायंस क्लब ने लाल महावीर की टीम को हरा दिया।
पहला मैच लायंस क्लब और दूसरा मैच ड्रीम की टीम ने जीता। पहले मैच में टाॅस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी लायंस क्लब की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 98 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी लाल महावीर की टीम आठ ओवर में 68 रन ही बना सकी। मैच में 25 रन बनाने वाले अजित को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में ड्रीम 11 की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 115 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू स्टार महुवरिया की टीम 46 रन ही बन सकी। मैच में 30 रन बनाकर दो विकेट लेने वाले रितेश को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में सचिन ने लगातार तीन छक्का मारा और अश्वनी ने लगातार तीन विकेट लिया। दोनों को 501 रुपये पुरस्कार प्रदान किया गया।