फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस भदोही ने 30 रन से जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के दलापट्टी पट्टी गांव में सोमवार को चल रहे चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में लायंस भदोही ने वारिस लाइट स्पोर्टिंग क्लब को 30 रनों से हरा दिया। फाइनल मैच में लायंस टीम भदोही ने बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 73 रन बनाया। जबाब में उतरी वारिस लाइट स्पोर्ट्स क्लब दलापट्टी ने छह विकेट खोकर 43 रन ही बना सकी। लायंस भदोही ने 30 रन से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि केबी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजित उपाध्याय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। इस दौरान प्रकाश चंद तिवारी, अमरेश चंद्र सोनकर, मनुज सिंह, आलम अंसारी, अरुण कुमार यादव, सुनील कुमार, महेन्द्र सरोज, फिरोज अंसारी, गुड्डू मंसूरी, रामबाबू, अरविंद, बिरेंद्र व अजीत सिंह समेत भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें