फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री सेतु की लाइटें खराब, अंधेरे से हो रही दिक्कत

विज्ञापन
ाम 7.35 पर शास्त्री पुल अधेरे में ,शास्त्री पुल लाइट वाली खबर में। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले को औराई संग भदोही, वाराणसी, प्रयागराज से जोड़ने के लिए मुख्य केंद्र शास्त्री पुल का आधा हिस्सा रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है। गंगा नदी पर बने पुल की लगभग दर्जन भर से ज्यादा लाइट खराब हो चुकी हैं। पुल पर तकरीबन दो वर्ष पहले से 68 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइटें लगवाई गईं थी। स्थिति यह है कि एक हिस्से की तो कुछ लाइटें जल रही हैं। वहीं, दूसरे हिस्से की अधिकांश लाइट बंद पड़ी हैं। इससे रात में आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। लगभग दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अनुराग पटेल के समय में इस पुल के दोनों तरफ के विद्युत पोलों को पूरी तरह से एलईडी लाइट से रोशन किया गया था। उस समय लगभग 68 लाख रुपये के तकरीबन खर्च हुए थे। कुछ समय तक तो यह लाइटें ठीक चली। इसके जलने से रोशनी तो होती ही थी लेकिन पुल का दृश्य भी बहुत सुंदर लगता था। अब यह काफी समय से एक तरफ की लाइटें बंद पड़ी हैं। इसलिए लोगों को रोशनी की भी समस्या हो रही है। पुल पर जब पूरी लाइटें जलती थी तो भरपूर रोशनी मिलती थी। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें भी अच्छी लगती थी। अब आधी-अधूरी लाइटें ही जल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें