फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबिस गांवों का 48 घंटे से बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के दर्जनों गांव में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि जमालपुर क्षेत्र की बिजली विद्युत उपकेंद्र नरायनपुर से संचालित होती है। करीब दर्जनों गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। विभाग के अधिकारी अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिए हैं। बिजली क्यों नहीं आ रही है, कुछ जानकारी नहीं मिल रही है। बारिश के बाद उमस काफी बढ़ गई है। उमस और गर्मी से बिजली के अभाव में रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं है। क्षेत्र मठना, हरिहरपुर, धारा, मीरपुर, महादेवपुर, खेमईबरी, रेरुपुर, खिड़डी, तेतरिया, जलालपुर, पिडिखिर, कैमारसूलपुर, चैनदनी और महेवा सहेवा सहित अन्य गांव में रात अंधेरे में कट रही है। अखिलेश सिंह, संतूराम, कृपाशंकर सिंह, बृजकिशोर सिंह, प्रभू पटेल, गंगा राम, नखडू पटेल, मनोज सिंह और पप्पू यादव आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें