फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में पति को आजीवन करावास

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट ने दोष सिद्ध होने पर आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरुसंडी निवासी प्रेम चंद्र यादव ने चील्ह थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्री पूजा यादव की शादी दो मई 2017 को द्वारिका प्रसाद यादव के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिए थे। आरोप लगाया कि बेटी जब से ससुराल गई, तब से ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि पांच सितंबर 2019 को ससुुराल वालों उनके पुत्री पूजा की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। बेटी के ससुराल वालों ने शाम को बताया कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है।
प्रेम चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। एडीजीसी काशीनाथ दुबे ने न्यायालय में गवाहों को परीक्षित कराकर साक्ष्य प्रस्तुत किया। सरकारी अधिवक्ता ने आरोपितों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की। मामले की सुनवाई कर पत्रावली पर मिले साक्ष्य, गवाहों के बयान और अधिवक्ताओं के दलील के बाद अपर सत्र न्यायाधीश ने पति द्वारिका प्रसाद यादव को हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया। साथ ही 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड नहीं जमा करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें