फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खाद की कालाबाजारी में दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खाद की कालाबाजारी के आरोप में जिला कृषि अधिकारी ने दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। दुकानों की अचानक हुई जांच को लेकर खाद विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार यादव ने टीम के साथ राजगढ़ और हलिया क्षेत्र में खाद की दुकानों में जांच की। इस दौरान कमियां मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि खाद बिक्रेताओं द्वारा ओवर रेटिंग की जा रही थी। संबंधित दुकानों पर रेट बोर्ड तक नहीं लगे थे। मांगे जाने पर संबंधित दुकानदारों द्वारा बिक्री रजिस्टर, पास मशीन तक नहीं दिखाई गई। इस दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी कुंवर सत्येंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें