फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मटिखना के सीवान में दुबारा नजर नहीं आया तेंदुआ

विज्ञापन
ग्रामीणों संग मटिखना में दुसरे दिन भी तेंदुआ में खोज जुटी रही वन विभाग टीम।-संवाद।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के मटिखना गांव के सीवान में तेंदुआ दिखाई देने का बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने के बाद से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। शुक्रवार को वन विभाग की टीम मटिखना गांव में तेंदुए की खोज में जुटी रही लेकिन वो कहीं दिखा नहीं। उधर गांव में तेंदुआ की चहलकदमी की चर्चा के बीच ही शुक्रवार को सुबह प्रधान संजय सिंह के घर के पीछे खेत के पास भेड़िया जैसा जानवर दिखाई देने की भी सूचना मिली। इसकी फोटो किसी ग्रामीण ने खींच रखा है। इसके बाद वन विभाग की टीम सुबह से शाम तक सीवान में कई जगह जानवरों की तलाश में जुटी रही लेकिन जानवर कहीं दिखाई नहीं दिए। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में गेंहू के खेत में मेड़ पर बोई गई अरहर की फसल के किनारे तेंदुआ जैसा एक जानवर जाता दिखाई दे रहा था। वीडियो के आधार पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ड्रमंडगंज वीके तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया। बृहस्पतिवार को वन रक्षक अनादिनाथ तिवारी व अंकुर सिंह ने बताया था कि खेतों में मिले पदचिह्न तेंदुए जैसे लग रहे हैं। कयासों के बीच रेंजर ने मटिखना तथा आसपास के गांवों के लोगों को खासकर रात में विशेष रूप से सजग रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें