फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत की तरफ गए वृद्ध पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के दीवानपुर गांव में सोमवार को खेत की तरफ गए वृद्ध खन्नू अली (60) पर मादा तेंदुए ने हमला कर दिया। शरीर पर दो-तीन जगह पंजा लगने से खन्नू अली घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सुभान अली ने जब तेंदुए पर डंडे से वार किया तो वह तालाब की तरफ भाग निकला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो तेंदुआ फिर हमलावर हो गया। इस पर रेंजर ने हवाई फायरिंग कर उसे भगाया।
विज्ञापन

दीवान पुर गांव निवासी खन्नू अली सुबह घर के पास स्थित खेत की तरफ गए तो पहले से झाड़ी में छिपे तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान शोर मचाने पर डंडा लेकर पहुंचे गांव निवासी सुभान अली तेंदुआ से भिड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ देख तेंदुआ भागकर तालाब की झाड़ी में छिप गया। उधर, इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर तालाब के आसपास छानबीन कर लौट गई।
इस बीच तेंदुए के बारे में जानकारी मिलने पर वन विभाग के रेंजर विनोद तिवारी तालाब के पास ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन में जुट गए। झाड़ी में खोजबीन के दौरान तेंदुए ने रेंजर पर हमला कर लिया। हालांकि इस हमले में रेंजर बाल-बाल बच गए। रेंजर ने हवाई फायरिंग की तो तेंदुआ भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम मौके पर भेज दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा के निर्देश में पहुंची पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। रेंजर ने बताया कि मादा तेंदुआ ने अभी बच्चे को जन्म दिया है। उसके साथ दो शावक भी दिखाई दिए हैं। उन्हीं की वजह से वह आक्रामक है कि कहीं उसके बच्चों को कोई हानि न पहुंचा पाए।
डीएफओ अरविंद राज मिश्र का कहना है कि विंढम फाल रेंज के दीवानपुर गांव में तेंदुआ होने की सूचना पर वन विभाग की टीम को पिंजरे के साथ मुस्तैद किया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। तब तक ग्रामीण अकेले कदापि सिवान की तरफ न जाएं। यदि तेंदुआ दिखे तो आग जलाए अथवा शोर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें