मौके की नजाकत को देखते हुए रेंजर ने हवाई फायरिंग की तो तेंदुआ फिर से जंगल की ओर भाग गया। घटना से घबराए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम मौके पर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए के पकड़ने की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। केवल रेंजर मौके पर मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा के निर्देश में भेजी गई पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटी रही।