फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खलिहान में आग लगने से मसूर और सरसों की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के सौरेह गांव में शनिवार को दोपहर में रामचरित पाल के खलिहान में आग लगने से सात बीघे मसूर और पांच बीघे सरसों की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर जब तक अग्निशमन विभाग के लोग पहुंचते, ग्रामीण आग बुझा चुके थे। ग्रामीणों ने बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई।
विज्ञापन

सौरेह गांव निवासी रामचरित पाल ने सात बीघे में मसूर और पांच बीघे में सरसों की खेती की है। उन्होंने फसलों की कटाई कराकर खलिहान में रखवा दिया था। शनिवार को दोपहर में घर के बगल में स्थित खलिहान में आग लग गई। इससे फसल जलने लगी। पास पड़ोस के ग्रामीण और राहगीरों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू करने की कोशिश की। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते, फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम गुलाब चंद ने हल्का लेखपाल को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें