थाना क्षेत्र के सबेसर गांव में जमीनी विवाद में बुधवार की दोपहर पुलिस के सामने ही जमकर लाठी-डंडा चला। इसमें प्रधान समेत 10 लोग घायल हो गए। मारपीट में दोनों पक्षों से पुलिस पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के सबेसर गांव में जमीन विवाद को लेकर प्रधान अनीता यादव और गांव के ही रघुवीर यादव के बीच सड़क किनारे जमीन के कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों में पहले भी मारपीट हुआ था । पूर्व में दोनों पक्षों से सात लोगों का पुलिस द्वारा चालान किया गया था। बुधवार को तो हद हो गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। एक दूसरे पर ताबड़तोड़ लाठियां चलाने लगे। पुलिस फोर्स वहां मौजूद और हूटर बजाकर लोगों को शांत कराने की कोशिश करती रही। जब लोग नहीं माने तो हूटर बजाते हुए मारपीट के स्थान से चली गई। थानेसे दूसरा वाहन मौके पर पहुंचा, इसके बाद भी मारपीट नहीं रुका। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मारपीट कर रहे 10 लोगों को पकड़कर थाने लाए। इसमें एक पक्ष से गांव की प्रधान अनीता यादव (48) पत्नी ननकू यादव, सुनीता (35), इन्द्रावती (55), श्याम यादव (25), मालिक यादव (40), व दुसरे पक्ष से रघुवीर यादव (35), तूफानी यादव (38), अनीता यादव (30), सुनीता (28), रौबारी (40) है। मारपीट मेेें ये सभी घायल हुए। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान पक्ष अक्सर विवाद करता रहता है। गांव में शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों की कार्रवाई की जा रही है।