फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्यारोपियो की गिरफ्तारी के बाद हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के बभनी तालाब के पास जुए के फड़ पर गोली मारकर युवक की हत्या मामले में दो आरोपियों की मुठभेड़ में गिरफ्तारी होने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने विक्की सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया। मामले में अभी अन्य आरोपियों का पकड़ा जाना बाकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गौरा, भौरुपुर-अजगना व बभनी की सीमा पर तालाब के पास बुधवार की शाम जुआ के फड़ पर विवेक उर्फ विक्की सिंह (32) निवासी भिलगौर की गौरा गांव निवासी अभिमन्यु ने पैसे के लेन-देन और पुरानी पारिवारिक रंजिश में गोली मारकर हत्याकर दी थी। बृहस्पतिवार को परिजन कार्रवाई किए जोन की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी अभिमन्यु और जुआ संचालकर्ता प्रशांत मिश्रा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों के पकड़े जाने पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभानु सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव द्वारा कठोर कार्रवाई कराने के आश्वासन और के बाद परिजनां ने शव का शिवालय घाट पर मृतक विवेक उर्फ बिक्की का दाह संस्कार किया।


.......................................
पैसे के लेन-देन में मारी गोली
मिर्जापुर। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल मुख्य आरोपी अभिमन्यु सिंह को शुक्रवार की रात को ट्रामा सेंटर लेकर आया गया था। वहां पर पुलिस अधीक्षक के सामने शहर कोतवाल बालमुकुंद ने गोली मारने का कारण अभिमन्यु से पूछा तो उसने बताया कि विक्की सिंह से उसका पैसा बाकी था। पुलिस को शिकायत किए थे, पर कार्रवाई नहीं हुई। विक्की ने भी उसे धमकी दिया था। इसलिए उसे गोली मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें