फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन नए एमआरएफ सेंटर के लिए जमीन चिह्नित, निर्माण जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका मिर्जापुर में तीन नए एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्दी ही निर्माण का काम शुरू करने की तैयारी है। तीनों एमआरएफ सेंटर बन जाने से नगर पालिका क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़कर छह हो जाएगी।
विज्ञापन

नए एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए विंध्याचल, टांड़ गांव तथा सिटी विकास खंड के सिरसी गहरवार गांव में जमीन चिह्नित की गई है। जब सभी एमआरएफ सेंटर काम करने लगेंगे तो कूड़ों के निस्तारण की समस्या का काफी हद तक समाधान हो सकेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका मिर्जापुर के कुशवाहा नगर में 33.67 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। निर्माण का काम पूरा हो जाने पर यहां कूड़े की अलग-अलग छंटाई के लिए करीब 17 लाख रुपये की लागत से एक मशीन लगाई गई है। इस केंद्र में सूखे और गीले कूड़े को अलग किया जा रहा है। इसके बाद उनका उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इससे कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इस केंद्र के बगल में ही कक्ष और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यहां मशीन भी लगाई गई है। नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन 70 टन कूड़ा निकलता है। एक केंद्र में पांच टन कूड़े का शोधन हो सकता है। यदि सभी केंद्र काम करने लगेंगे तो कूड़े के निस्तारण की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
तीन नए एमआरएफ सेंटर के निर्माण पर 33.67 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन केंद्रों में करीब 17 लाख रुपये की लागत से कूड़े की छंटाई के लिए मशीन भी लगाई जाएगी। चुनार नगर पालिका के समसपुर क्षेत्र में बनाए जा रहे एमआरएफ सेंटर का काम पूरा हो गया है। इसकी चहारदीवारी और अन्य निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। केंद्र तक पहुंचने के लिए रास्ते की दिक्कत होने के चलते इसका उपयोग पूरी तरीके से नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि जल्दी ही एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें