अहरौरा। स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के बाबत बृहस्पतिवार को सत्यानगंज स्थित सहकारी समिति के पास जमीन चिह्नित करने के लिए निरीक्षण किया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को सहकारी क्रय विक्रय समिति के भवन के पास स्थित जमीन चिह्नित की गई। इस दौरान मौके पर नगर मौजूद पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के बाद स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। गरीब तबके के लोगों को शौचालय की समस्या बनी हुई है। औपचारिकताएं पूरी कर चिह्नित स्थल पर जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव ने बताया कि 10 सीटर सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कुल 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान सहकारी समिति के सचिव श्याम सिंह, सभासद आनंद कुमार, दिनेश सिंह, नंदलाल दिवाकर, हिमांशु सैनी, जितेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।