फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रधान की गैर मौजूदगी में ग्राम निधि से निकाल लिए गए लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ग्राम पंचायत कौड़िया कला के प्रधान ने बिना कार्य के लाखों रुपये दूसरे के खाते में भेजकर निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एक सप्ताह में ब्लाक क्षेत्र का यह दूसरा मामला है। ग्राम पंचायत कौड़िया कला प्रधान कमलेश सिंह कई माह से मिर्जापुर जेल में बंद थे। उस दौरान कमेटी गठित कर सदस्यों को कार्य दिए गए।इसमें लाखों रुपये बिना कार्य कराए ही भुगतान करा लिया गया है। पंचायत भवन के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन भवन में कुछ भी नहीं है। जिला जेल से छूटने के बाद ग्राम प्रधान को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बैंक से ग्राम निधि ब्योरा निकलवाया। उसमें से चार लाख रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बीडीओ से मामले की जांच कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत मिली है। डिटेल मांगा गया है। जांच में शिकायत सही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें