फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मकान से नकदी व आभूषण समेत लाखों के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के बेलवन गांव में स्थित एक घर में रविवार की रात चोर छत पर चढ़कर लोहे के ग्रिल को हटाकर आंगन में पहुंच गए। इसके बाद कमरे में लगे ताले को तोड़कर बक्से में रक्खे 40 हजार नकद और आभूषण समेत करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। सोमवार को सुबह जब परिवार के लोग उठे तो कमरे का ताला टूटा दिखा। सामान भी बिखरे पड़े थे। भवन स्वामी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर पड़री पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन

बेनवन गांव निवासी नागेश चंद्र पांडेय भारतीय जीवन बीमा निगम के सीएम क्लब मेम्बर हैं। नागेश चंद्र पाण्डेय के बड़े पुत्र लोकनाथ पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रविवार की रात घर में घुसकर ताला तोड़कर बक्से व अलमारी में रखे 40 हजार रुपये नकद, सोने की नथिया, मांग टीका, हार, बड़ा मंगल सूत्र, चार सोने की चूड़ी, एक जोड़ी कंगन, सोने की हाथ पलानी, सोने की करधनी, झुमका, सात सोने की अंगूठी, 10 जोड़ी पायल, 20 जोड़ी बिछिया, पैजनी आदि चोरी कर ली। चोर बहन व माता के आभूषण भी उठा ले गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। नामजद तहरीर मिली है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नागेश चंद्र पाण्डेय का आरोप है कि पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर लीपापोती करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें