फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सैलानियों के लिए जल्द खोला जाएगा लखनिया दरी जलप्रपात

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। सैलानी जल्द ही फिर से मनोरम स्थल लखनिया दरी पर पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर लगाई गई रोक जल्द ही हटा ली जाएगी। जल प्रपात को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। परंतु भौगोलिक संरचना की जटिलता के चलते चूना दरी में घूमने पर लगाई गई रोक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी रविवार की शाम लखनिया दरी का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर झील और झरनों के लिए प्रसिद्ध लखनिया दरी जल प्रपात पर्यटकों के लिए खोलने की मांग लगातार की जा रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, उप जिलाधिकारी चुनार नवनीत सेहारा के साथ पर्यटन स्थल लखनिया दरी का उन्होंने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने झील और झरने आदि के निरीक्षण के बाद जल्द ही पर्यटकों के भ्रमण के लिए लखनिया दरी में लगाई गई रोक हटाने की बात कही।
ज्ञात हो, दो साल में चूना दरी क्षेत्र में एक के बाद एक हुए हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जिले के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर भ्रमण पर रोक लगा दी थी। जबकि हादसा चूना दरी जलप्रपात पर हुआ था। जहां डूबने से आईटी के छात्रों सहित लगभग नौ युवकों की मौत हो गई थी। प्रशासनिक रोक की जानकारी के अभाव में दूरदराज से आने वाले सैलानियों में मायूसी रहती थी। रोज कमाने खाने वालों की रोजी रोटी भी प्रभावित थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि लखनिया दरी प्राकृतिक दृष्टि से मनोरम और सुंदर जल प्रपात है। पर्यटकों के लिए इसे जल्द ही खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, चूना दरी जल प्रपात जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाएगा। पर्यटकों को वहां जाने से रोकने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। चूना दरी जाने के समस्त मार्गों पर घेराबंदी कराकर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कराई जाएगी। उधर, पर्यटन स्थल लखनिया दरी, सुख दरिया व भलदरिया में शराब की बोतल के साथ पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को सभी पर्यटन स्थलों पर शराब पीने वालों की कड़ाई से जांच कराने कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर नशे में ही ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। इसको हर हाल में रोका जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें