फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कैल्शियम और विटामिन डी की कमी ठंड में युवा और बच्चे हड्डियों के दर्द से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ठंड बढ़ने पर अभी तक बुजुर्गों को ही घुटने, कमर व जोड़ो में दर्द होता था। अब युवा और बच्चे इसकी चपेट में आ रहे है। इसका मुख्य कारण है शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी। मंडलीय अस्पताल में इस समय जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें युवाओं और बच्चे की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 200 मरीज आ रहे हैं। इसमें 100 गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। इसमें 100 मरीजों की उम्र 10 से 20 साल के बीच है। जोड़ाें में होने वाले दर्द को रुमेटॉइड अर्थराइटिस कहते हैं। ठंड में धूप नहीं मिलने से विटामिन डी की कमी होती है। विटामिन डी के साथ कैल्शियम की कमी से हड्डियों में जोड़ों में दर्द होता है। यूरिक एसिड में भी दर्द की समस्या होती है। ठंड से बचाव करें। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए धूप लें। कैल्शियम की पूर्ति करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें