लालगंज। उसरी पांडेय गांव में स्थित बाणसागर नहर में डूबने से बिहार निवासी मजदूर के 10 वर्षीय पुत्र की रविवार को दोपहर में मौत हो गई।
उसरी पांडेय गांव के पास बाणसागर नहर परियोजना की सड़क का काम बिहार के जहानाबाद जिला निवासी मजदूर काम कर रहे हैं। रविवार को मजदूर राजेंद्र का पुत्र 10 वर्षीय पुत्र बादल दोपहर में नहर में पत्थर का टुकड़ा फेंकते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। जानकारी मिलते ही माता-पिता उसेे निकालकर सीएचसी लालगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी लालगंज अजित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नहर में डूबकर मजदूर के पुत्र की मौत हो गई है।