फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राइस मिल में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के इमलिया 84 गांव में स्थित एक राइस मिल में काम कर रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह से उसे अलग कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 गांव स्थित एक राइस मिल में सहारनपुर से आए मजदूर मशीन की मरम्मत कर रहे थे। बुधवार को दोपहर मजदूर मशीन की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इस दौरान काम करते समय जुनैद (20) पुत्र तैयब निवासी बलवा जनपद शामली बिजली की करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह उसे करंट से अलग किया गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। राइस मिल में काम कर रहे अन्य साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ उपचार के लिए ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि राइस मिल में मरम्मत कार्य कर रहे एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें