फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: काम पर निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल पुल के नीचे रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल फोन नंबर से शव की शिनाख्त की। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव निवासी अशोक (55) मजदूरी का काम करते थे। वे मंगलवार को सुबह काम पर निकले थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को उनके पास से एक मोबाइल फोन नंबर मिला। मोबाइल फोन नंबर के जरिये परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक दो भाइयों में बड़े थे। उनसे कोई संतान नहीं है। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें