फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजदूर ने ईंट भट्ठा परिसर में फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के नेगुरा चौबे स्थित एक ईंट भट्ठा परिसर में मंगलवार को देर शाम शराब के नशे में धुत श्रमिक ने मड़ई के अंदर बड़ेर के सहारे फंदे से पर लटककर जान दे दी। बुधवार को सुबह फंदे से शव लटकता देख पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ओडिशा प्रदेश के नवापारा जिले के नवापारा थाने के गडतूड गांव निवासी कुबेर मांझी (45) पुत्र कोपराम अपने परिवार के सदस्यों के साथ नेगुरा चौबे स्थित एक भट्ठे पर ईंट पाथने का काम करता था। पत्नी हीराबाई ने बताया कि मंगलवार को शाम को कुबेर मांझी काफी नशे में था। उसने उसके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद बगल के मड़ई में सोने चला गया। वहां सुबह पहुंची तो वह बड़ेर के सहारे फंदे से लटका हुआ था। फंदे से लटकता देख शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर भट्ठा मालिक और मैनेजर मौके पर पहुंचे। पत्नी हीराबाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुबेर आठ भाइयों में बड़ा था। उससे दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि श्रमिक ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें