फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धराशाई हुआ कच्चा मकान

विज्ञापन
नैड़ी गांव में बरसात के पानी से गिरा कच्चा मकान । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर घरों में पानी घुस गया। बारिश कच्चे मकानों के लिए कहर बनकर बरप रही है। ज्यादातर ऐसे मकानों की छवाई न होने के कारण वह धराशाई भी हो गए। पठारी एवं कोरावल क्षेत्रों में प्रसिद्ध मक्के की खेती की बुआई भी बारिश से बाधित हो गई है। कुछ खेतों में मक्का ज्वार और अरहर की फसलें पानी में डूबने से बर्बाद हो गई। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया है। क्षेत्र के सुसुवाड़ नाले में पानी अधिक होने से हलिया लालगंज मार्ग प्रभावित हो गया था। पांच घंटे बाद पानी रपटे के नीचे होने पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें