रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर 01031 व 01032 लोकमान्य तिलक-बनारस अप और डाउन में मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा गाड़ी नंबर 01201 व 01202 नागपुर -दानापुर एक्सप्रेस और गाड़ी नंबर 01203 व 01204 नागपुर -दानापुर भी मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर रूकेगी। तीनोें ट्रेनें पांच से नौ फरवरी तक चलेंगी। संवाद