फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी स्वामीनाथ (65) सेक्टर नंबर तीन के वार्ड संख्या नौ से चुनाव लड़ रहे थे। मझवां ब्लाक से रविवार को अपना चुनाव चिह्न लेकर कर रात आठ बजे घर पहुंचे। इसके बाद गांव में टहल कर लोगों को अपना चुनाव चिह्न दिखाकर वोट देने की अपील कर रहे थे। लेकिन रात नौ बजे शरीर में अचानक पीड़ा शुरू हो गई तो रास्ते में ही बैठ गए। परिजन स्वामीनाथ को लेकर जमुआ बाजार में ही एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जमुआ बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें