चुनार। तहसील परिसर में कोविड-19 सहायता केंद्र की शुरुआत बुधवार को उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान तहसील के कर्मचारियों, वादकारियों व फरियादियों का थर्मल स्कैनिंग कराया गया। उपजिलाधिकारी ने केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य एवं तहसील कर्मी से कहा कि नियमित तहसील आने जाने वाले लोगों की जांच की जाय। मास्क लगाकर आने वाले व्यक्तियों को ही परिसर में प्रवेश करने दें। यदि किसी व्यक्ति में कोई लक्षण समझ आए तो इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दें। इस दौरान तहसीलदार नुपूर सिंह, नायब तहसीलदार नटवर सिंह, स्वास्थ कर्मी सर्वेश सिंह व तहसील कर्मी अखिलेश श्रीवास्तव, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।