मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन एक कोविड संक्रमित मिला। इससे पहले लगातार 11 दिनों तक लगातार कोई संक्रमित नहीं मिले। इस समय जिले में कोई एक्टिव केस दो है। पिछले 49 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अब तक 10 हजार 922 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 117 की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दो हजार 246 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक पुरुष संक्रमित मिला है। जिले में अब तक आठ लाख 72 हजार 832 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 70 हजार 215 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 617 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 15 हजार 284 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में दो हाट स्पाट है।