फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 एल-2 अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बुधवार को ट्रामा सेंटर के कोविड-19 एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। मण्डलायुक्त ने स्वयं पीपीई किट पहन कर एल-2 अस्पताल का निरीक्षण करते हुये भर्ती मरीजो की स्थिति और व्यवस्था की जानकारी ली। एल-2 अस्पताल केे दोनों भवनों में 21 संक्रमित मरीज भर्ती है। मंडलायुक्त ने भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल पूछा और उनकी समस्याओ एवं असुविधाओ को जाना। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन का निर्देश देते हुये आवश्यक दवाओ की उपलब्धतता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि रैपिड रिस्पॉंस टीम (आरआरटी) गठित कर सभी विकास खण्डो में कम से कम पांच ऐसे स्थानो को ट्रैक किया जाये, जहॉ कोरोना संक्रमितों की संख्या ज्यादा है। ऐसे क्षेत्रो मे कांटेक्ट टेस्टिंग एन्टीजन, आरटीपीसीआर जॉच, वैक्सीनेशन, दवाएं एवं सैनिटाजेशन आदि को सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य प्रबंधन पर प्रभावी कदम उठाते हुये डाक्टरों एवं स्वास्थकर्मियो की अनिवार्य उपस्थिति, एम्बुलेंस का निश्चित दर, कोरोना संक्रमितों हेतु प्राइवेट अस्पतालों को अधिकृत, टेली मेडसिन सुविधा हेतु डाक्टरो का नाम एवं मोबाइल नम्बर की सूची, अस्पतालों का औचक निरीक्षण आदि कार्य किये जाने की जानकारी दी।उनके साथ जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) यूपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें