फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पास मशीन से राशन बांटें कोटेदार : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला खाद्य एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदारों को दुकानों में इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन एवं ई-पास मशीन लगाकर राशन वितरण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सीडीओ विशाल कुमार ने ई-पास और वेईंग मशीन की एजेंसी से जुड़े अधिकारियों को आगाह किया कि मशीन की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्ता की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि रोस्टर बनाकर मशीनों के संचालन के लिए कोटेदारों को प्रशिक्षण दें, ताकि राशन वितरण में परेशानी न हो। बैठक में सीडीओ ने राशन वितरण, सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था, आधार फीडिंग एवं सीडिंग, आईजीआरएस व काल सेंटर आदि की शिकायतों के निस्तारण आदि की जानकारी ली। बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले की तहसीलों में उचित दर की दुकानों की संख्या के अनुसार ई-कांटा तथा ई-पास मशीन का सुरक्षित भंडारण उप जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें