मिर्जापुर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महर्षि दयानंद इंटर काॅलेज में गोष्ठी कर छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को एड्स रोग के बारे में विस्तार से बताते हुए जनमानस को जागरूक करने के लिए रैली निकाली।
जिला एड्स नियंत्रण / जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अनिल ओझा ने एड्स के बारे में विस्तार से बताते हुए रोग से बचाव संबंधी भी जानकारी दी। एचआईवी विभाग से जुड़ी अपर्णा मिश्रा द्वारा एड्स के विषय में बच्चों को विस्तार से जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासा भरे प्रश्नों का समाधान किया। क्षय विभाग के जिला समन्वयक सतीश शंकर यादव ने टीबी व एचआईवी से जुड़े तथ्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि रोग से प्रभावित व्यक्ति को नियमित दवा करना आवश्यक है। साथ ही उनके द्वारा अपेक्षा भी की गई कि आप सभी अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास अवश्य करेंगी। इसके बाद रैली को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। रैली बरिया घाट, संकट मोचन, जिला चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट होते हुए जिला छह रोग केंद्र पर समाप्त हुई। रैली में नन्हे-मुन्नों की है आस, एड्स हो न हमारे पास, एड्स का ज्ञान बचाए जान का नारा लगाया गया। रैली में सतीश शंकर यादव, दुर्गेश कुमार रावत, सुमन राय, पंकज सिंह, अवधेश कुमार चतुर्वेदी आदि रहे।