फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई के चक्कर में चला चाकू, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर क्षेत्र के देवकली इंटर कॉलेज में आशनाई के चक्कर में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यह घटना थाना परिसर से मात्र 100 मीटर दूर कॉलेज परिसर में हुई।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के देवकली इंटर कॉलेज में आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को इंटरमीडिएट के दो छात्रों में आशनाई के मामले को लेकर विवाद पैदा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान चाकू से भी वार किया गया। मारपीट की इस घटना में कुलदीप का सिर फट गया। मुहताज अली पर चाकू से वार किया गया। चाकू से हुए हमले में घायल मुहताज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, स्कूली बच्चों ने चाकू मारने वाले छात्र को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। मारपीट की घटना के दौरान शिक्षक तमाशबीन बने रहे। सूचना मिलने पर जमालपुर पुलिस के साथ सीओ चुनार रामानंद राय मौके पर जांच करने पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दो छात्रों में कक्षा 11 से ही आपसी रंजिश चल रही है। जांच में पता चला है कि इससे पहले भी मारपीट हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें