फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किशोर की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र के अमिरती गांव निवासी स्व. रामेश्वर विश्वकर्मा के 13 वर्षीय पुत्र विजयशंकर की दिल्ली में मौत होने के बाद बुधवार को उसका शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किशोर की मां श्याम कली ने बरौधा पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र की मौत के कारण की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों के मुताबिक मृतक किशोर कुछ दिन पूर्व बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ दिल्ली स्थित उसकी दूकान पर काम करने के लिए गया था। वहीं उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक किशोर के परिजनों के समक्ष दिल्ली के सम्बंधित थाना की पुलिस से इस मामले में बातचीत की गई है। बातचीत में दिल्ली पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने की भी जानकारी दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें