फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लेनदेन के विवाद में दो युवकों का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लेनदेन के विवाद में देहात कोतवाली के भरूहना में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए दो युवकों को मंगलवार की रात स्कार्पियो सवार अपहरण कर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। एक युवक को तो मंगलवार की रात बरामद कर लिया, जबकि दूसरे युवक को पुलिस ने बुधवार को रात में कैलहट क्षेत्र से बरामद किया। इस बीच आरोपी ने अपना वीडियो वायरल कर बताया कि बकाया पैसा नहीं देने पर युवक को अपहृत कर उठा ले गया था। पैसा नहीं मिलने पर आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हनुमना निवासी अनमोल सिंह और पड़री के मनोहरपुर निवासी सत्येंद्र यादव के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा है। कई बार पड़री थाने में पंचायत हुई। अनमोल का भाई सूरज सिंह किराए के बोलेरो वाहन से चालक राजन सिंह के साथ मंगलवार की रात अपने मामा की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए भरूहना गया था। वहां सत्येंद्र यादव स्कार्पियो से पहुंचा और सूरज तथा राजन को गाड़ी में बैठा कर अपहरण कर लिया। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने रात में राजन को बरामद कर लिया गया। पुलिस दूसरे युवक को बुधवार को रात में कैलहट क्षेत्र में बरामद किया। इस बीच सत्येंद्र यादव ने वीडियो जारी कर बताया कि हनुमना में काम करने गए थे। अनमोल पर 13 लाख रुपये उसका बकाया है। पड़री थाने में समझौता हुआ था और 15 दिन बाद पैसा देने की बात हुई थी। लिखित समझौता हुआ था। इसके बावजूद पैसा नहीं मिला। आरोपी ने वीडियो में यह भी कहा कि हनुमना थाने में शिकायत की गई। विपक्षी पैसा न देने तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पैसा नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अपहृत दोनों युवकों को बरामद कर आरोपी सत्येंद्र की गिरफ्तारी में जुट गई है। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि दोनों पक्ष में लेनदेन का विवाद है। सत्येंद्र रात में सूरज और उसके चालक को लेकर अपने घर गया था। एक युवक को रात में सत्येंद्र के घर से बरामद किया गया, जबकि दूसरे को बुधवार को रात में कैलहट क्षेत्र से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में लेनदेन का विवाद है। मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें