फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर रखें, एसी का काटें कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय और महिला अस्पताल में भी रविवार को बिजली व पानी की समस्या पैदा हो गई। समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरबी कमल ने मंडलीय अस्पताल पहुंचकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को ऑक्सीजन आदि के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए जरूरी निर्देश दिया। अस्पताल की लाइट अलग है। अस्पताल इमरजेंसी सेवा के तहत आता है। इसके बावजूद अस्पताल की लाइट कटी रही। इस कारण अस्पताल और आवासीय कालोनी में बिजली व पानी का संकट पैदा हो गया। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने जरूरी निर्देश दिया। प्राचार्य ने अस्पताल के आवासीय परिसर में एक घंटा सुबह और शाम को ही जलापूर्ति का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को बिजली नहीं रहने पर ऑक्सीजन प्लांट चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वार्डों में लगे एसी का कनेक्शन काट दें और जनरेटर चलाने के लिए अतिरिक्त डीजल मंगाकर रखें। इस समय लगभग 15 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। आने वाले समय में ऑक्सीजन के मरीज बढ़ते हैं तो उनको एक स्थान पर रखकर इलाज की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। ताकि ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में समस्या न हो।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्या ने ऑक्सीजन सिलिंडर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि 102 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। इसमें से नौ भरे हैं। इस पर प्राचार्य ने ऑक्सीजन सिलिंडर भरकर रखने का निर्देश दिया। कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली संस्था से जंबो सिलिंडर भरवाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें