संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन में मौजूद अतिथि, स्रोत आयोजक
सिटी। संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत लोहंदी मंडल के ग्राम सभा गोपालपुर के बनकट में शुक्रवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रजत ने कहा कि राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखें जिससे समाज में सभी नागरिकों के बीच समरसता का भाव रहे। गणेश वंदना व हनुमान चालीसा पाठ के बाद दीप प्रज्ज्वलन व सामूहिक वंदे मातरम का गायन हुआ। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को भारत माता का चित्र व अंगवस्त्रम् भेंट किया गया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक रजत ने पांच परिवर्तन विषय की चर्चा किया। कहा कि समाज में हम सभी राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखें। समाज में सभी नागरिकों के बीच समरसता का भाव हो तथा आज जो परिवार टूट रहे हैं, सिर्फ सब सीमित हो रहे हैं, जिससे समाज कमजोर हो रहा है। परिवार मिलजुल कर रहे पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी पेड़ लगाएं। अंत में अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रेम नारायण दास, विशिष्ट अतिथि चंदा गौतम, अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह व हनुमान प्रबंधक का उद्बोधन हुआ। लोक गायक शिवलाल गुप्ता ने संघ गीत का गायन किया। इस अवसर पर निलेश कुमार श्रीवास्तव व बड़ी संख्या में अन्य उपस्थित रहे।