फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कायस्थ महासभा करेगी समाज के मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कजरहवा पोखरा स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में समाज के मेधावियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस साल दो अक्टूबर को मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह, सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारी सम्मान समारोह, सेवानिवृत शिक्षक-शिक्षिका सम्मान समारोह और वयोवृद्ध चित्रांश-चित्रांशी सम्मान समारोह का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मेधावी छात्र अथवा छात्रा के सम्मान के लिए किसी भी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए। सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारी तथा शिक्षक-शिक्षिका सम्मान के लिए उनका सेवानिवृत्ति का प्रमाण पत्र आवश्यक है। इसी प्रकार वयोवृद्ध चित्रांश-चित्रांशी को 75 वर्ष की आयु पूरी करना जरूरी है। इच्छुक लोग 15 अगस्त तक प्रमाण पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला कार्यालय कजरहवा में जमा कर सकते हैं। बैठक में राकेश कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें