मिर्जापुर। कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी का ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर होगा। इससे स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी।उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04153/04154 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 04153 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दो अप्रैल से 25 जून तक चलेगी। मिर्जापुर स्टेशन पर शाम को पांच बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04154 कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को तीन अप्रैल से 26 जून तक चलेगी। मिर्जापुर स्टेशन पर रात को 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। आगे गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।