फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कन्हईपुर की टीम ने 30 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। विकास खंड क्षेत्र के पहलवान वीर बाबा ग्रामीण स्टेडियम में रविवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय राहुल प्रकाश कोल व बृजभूषण सिंह की स्मृति में कन्हईपुर और दीपनगर के बीच 10-10 ओवर का क्रिकेट का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें दीपनगर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए कन्हईपुर की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 137 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी दीपनगर की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। इस तरह से दीपनगर की टीम 30 रन से मैच हार गई । मैन ऑफ द मैच कन्हईपुर टीम के कप्तान रोहित को दिया गया। विजेता और उप विजेता टीम को कंचन यादव ने ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें