हलिया।सोनगढ़ा वन रेंज ड्रमंडगंज स्थित कैमूर जंगल के कंपार्ट नंबर 8 में मंगलवार की सुबह से आग लगने से जंगल धू-धू कर जल रहा है। बताते चलें कि विगत एक माह पूर्व जंगल में लगी आग से हजारों पेड़ सहित जंगली जानवर जलकर मर गए थे। उसकी आग अभी ठंडी नहीं हो पाई कि दूसरी बार सोनगढ़ा कंम्पाट नंबर 8 में आग लगने से कत्था, सलई, जीगना, तेदु, ककोर, खैर, प्रसिद्ध बांस के साथ जंगल में रह रहे जंगली जानवर सहित बच्चे जलकर मर रहे हैं। विभाग मौन है। कैमूर पहाड़ की चोटी में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी। बताया जाता है कि जंगल को काटने तथा बीड़ी पत्ता तोड़ने वाले श्रमिक बीड़ी पीकर फेंक दे रहे हैं जिससे पतझड़ के चलते जंगल में तेजी से आग फैल रही है। मध्य प्रदेश की सीमा स्थित लोढ़ी गांव के पास से जंगल की ओर आग बढ़ी है। इस संबंध में डीएफओ संजीव कुमार का कहना है कि तत्काल टीम भेजकर आग को बुझाया जाएगा।