फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : मिर्जापुर की अंजली यूपी की टीम से ठोकेंगी ताल

विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी में चयनित मिर्जापुर की अंजली।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अदलहाट। राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी में मिर्जापुर की अंजली गौतम उत्तर प्रदेश की कबड्डी टीम से ताल ठोकेंगी। सोमवार को जारी सूची में यूपी कबड्डी टीम में अंजली को शामिल किए जाने की जैसे ही सूचना मिली वह खुशी से झूम उठी। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) के तत्वावधान में 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर के बीच हरियाणा के सोनी पथ में आयोजित किया गया है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले के कोन ब्लॉक स्थित खुलुआ गांव निवासी छोटे से काश्तकार किसान दिनेश कुमार की पुत्री अंजली गौतम कबड्डी की आल राउंडर खिलाड़ी हैं। रेडिंग (रेड करना) हो या डिफेंस (बचाव करना) सब में एक मजबूत पकड़ है। टीम को जब भी बोनस की आवश्यकता होती है अंजली बोनस लाइन को पार कर अपनी टीम की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए बोनस पॉइंट टीम को दिलाती है। प्रदेशीय प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का विश्वास जीतने में कामयाब रही। जिले में कबड्डी का हब कहे जाने वाले कोन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगापट्टी में जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव हुबलाल के निर्देशन में कबड्डी की बारीकियों को सीखकर इस मुकाम पर पहुंचने में सफलता अर्जित कर एक मिशाल कायम की है। बेटी अंजली की इस कामयाबी पर पिता दिनेश कुमार काफी गदगद हैं। इस कामयाबी पर स्टेडियम कबड्डी कोच शेर बहादुर और जिला खेल अधिकारी धरमवीर सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें