मिर्जापुर। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह की अनुमति व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की संस्तुति पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने मंगलवार को 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। साथ ही साथ पांचों विधानसभा अध्यक्षों के नाम की घोषणा भी की।
महिला सभा की कमेटी में जिला उपाध्यक्ष विमलावती विश्वकर्मा, वंदना गुप्ता व निर्मला चौरसिया को बनाया है। महासचिव की जिम्मेदारी ज्योति गुप्ता को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष रेहाना बेगम को बनाया गया है। सुल्ताना, शाइस्ता परवीन, हसीन, रजिया बेगम, रोजी, परवीन, लक्ष्मी पाण्डेय, सरिता चैहान, शीला गौतम, सुधा दूबे, शकीला, अनिता देवी व माधवी सोनकरको सचिव बनाया गया है। सुनैना, गुड़िया, सोनी, बीना, इन्दो देवी, झल्लो देवी, दीपा सोनी, रेशमा, अनीता निषाद, रमपत्ती, मीना व संगीता को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। छानबे विधानसभा इकाई का अध्यक्ष सुषमा मिश्रा, नगर विधानसभा का अध्यक्ष शकुन्तला यादव, मझवां का अध्यक्ष प्रमिला बिन्द, चुनार का अध्यक्ष कलावती यादव, मड़िहान का अध्यक्ष आशा गौतम को बनाया गया है।