फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के जोंटी, रेलवे की दिव्या बनीं भारत केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान की तरफ से आयोजित स्व. मंगला राय स्मृति राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को 65 जोड़ी पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। भारत केसरी के लिए जोंटी भाटी दिल्ली और दीपक काकरान के बीच कुश्ती हुईा। इसमें चौथे मिनट के अंत में जोंटी भाटी ने छह प्वाइंट लेकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रकाश साही ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। कुश्ती में दिल्ली और हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। मंगला राय गोल्ड कप चैंपियनशिप सीनियर का खिताब दिल्ली के जोंटी भाटी और महिला वर्ग में दिव्या काकरान ने जीती। दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपये नकद, एक गदा और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
भारत केसरी के लिए जोंटी भाटी दिल्ली और दीपक काकरान के बीच कुश्ती हुई। इसमें चौथे मिनट के अंत में जोंटी भाटी ने छह प्वाइंट लेकर भारत केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। महिला भारत केसरी के लिए दिव्या काकरान रेलवे उत्तर प्रदेश और सृष्टि हरियाणा रेलवे के बीच कुश्ती हुई। इन दोनों महिला पहलवानों में भी जबरदस्त मुकाबला हुआ। जिसमें दिव्या काकरान ने सृष्टि को चित कर भारत केसरी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

भारत कुमार के लिए दीपक दिल्ली और नवीन दिल्ली के बीच कुश्ती हुई। इसमें दीपक ने प्वाइंट के आधार पर नवीन को हराकर भारत कुमार का खिताब अपने नाम किया। भारत कुमारी के लिए पूजा जाट मध्य प्रदेश और संगीता सोनीपत के बीच कुश्ती हुई। इसमें पूजा जाट ने संगीता को हराकर भारत कुमार का खिताब अपने नाम किया। बाकी कुश्तियों में 51 किलो भार वर्ग में सुंदरम वाराणसी को हराकर महावीर चंदौली ने जीत हासिल की। इसी तरह 61 किलो भार वर्ग में नवीन यादव बरेका को बृजेश चंद्र यादव वाराणसी ने प्वाइंट के आधार पर हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा 65 किलो भार वर्ग में धीरज यादव गया सेठ अखाड़ा और गोलू गया सेठ अखाड़ा के बीच कुश्ती हुई। जिसमें गोलू ने जीत दर्ज की।
इसी तरह से 70 किलो भार वर्ग में शिवदयाल वाराणसी ने सौरभ बीएचयू, 74 किलो भार वर्ग में संदीप मलिक दिल्ली ने रूद्र बरेगा व 79 किलो भार वर्ग में संदीप हरियाणा ने प्रदीप हरियाणा को हराया। इसके अलावा 86 किलो भार वर्ग में अनिल दिल्ली ने अनुज उत्तर प्रदेश पुलिस को हराया। सबसे बड़ा कुश्ती 92 किलो भार वर्ग में शक्ति गाजियाबाद और उदित हरियाणा के बीच हुई। जिसमें शक्ति गाजियाबाद जीत दर्ज की।
इस अवसर पर पूर्व डीजी आरएन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण आचार्य, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह, केदारनाथ सिंह, मनोज पांडेय, मनोज सिंह, अजय उपाध्याय, संतोष गोयल, राकेश सिंह, शिव शरण सिंह, गौरव ऊमर, सतीश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें