फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजार्पुरः 15 दिन काम करें, मिलेगा पूरे महीने का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड- 19 अस्पताल में 15 दिन काम करने पर पूरे माह का मानदेय मिलेगा। कोरोना काल में कोविड- 19 अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मियों से आवेदन मांगे गए हैं। उनको पांच सौ रुपया प्रतिदिन की दर से मानदेय दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीएम सुशील कुमार पटेल ने कहा कि यदि कोई सफाई कर्मी 15 दिन काम करता है तो उसे एक माह का मानदेय दिया जाएगा। यदि कोई काम करना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम 05442- 252337 से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी 15 दिनों के लिए घर नहीं जाएंगे। उनके रुकने, खाने आदि की व्यवस्था गेस्टहाउस/किसी उचित स्थान में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें