फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायियाें ने बंद रखीं दुकान

Sat, 18 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर सराफा व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
विज्ञापन


आभूषण की एक लाख रुपये की बिक्री पर पैन कार्ड आवश्यक हो जाने के विरोध में व्यवसायियाें ने दुकानों को बंद कर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया।

चेताया गया कि अगर सरकार यह नया कानून वापस नहीं लेती है तो व्यवसायी वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

नगर के बसनही बाजार, गणेशगंज, त्रिमोहानी, धुंधी कटरा, चौबेटोला, टटहाई रोड सहित कई अन्य बाजाराें में स्थित सर्राफा की दुकानें बंद रहीं।

इस दौरान मिर्जापुर सर्राफा मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौरसिया, मंत्री शिवकुमार मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण रस्तोगी, मीडिया प्रभारी धीरज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, कौशल पवाधा, संदीप, गिरधर रस्तोगी, मनीष खत्री, विनय, संजय, बंशीधर अग्रवाल, सूरज अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें