हलिया। थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव में मंगलवार की रात अंधे दंपती के घर से चोर आभूषण और पांच हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर दिव्यांग महिला रंगीता पत्नी राम मूरत कोल ने बुधवार को थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह और उसके पति देख नहीं सकते। मंगलवार की रात में बाक्स में रखी दो चांदी की जंजीर, दो झाला, चार मीना, चांदी की दो अंगूठी, सोने की एक फुलिया समेत पांच हजार रुपये चोरी हो गया। गांव निवासी एक युवक द्वारा पहले भी मोबाइल फोन चोरी किया गया था। वह अक्सर हम लोगों के घर आता जाता रहता है। आशंका है कि उसी के द्वारा जेवरातों व रुपये की चोरी की गई है। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।