फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार नगदी समेत आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। चककोटार गांव में शुक्रवार की रात में एक घर से 25 हजार नकदी व दो सोने की अंगूठी की चोरी हुई। तहरीर मिलने पर पुलिस चोरी की जांच में जुट गई है। चककोटार गांव निवासी अरूण कुमार सिंह उर्फ संतोष सिंह ने के परिवार के लोग शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात आए चोरों ने कमरे में घुसकर आलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। सुबह लोग सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। अरुण कुमार सिंह ने ने तहरीर दी है। बताया कि जब वह सुबह उठे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। आंगन की खिड़की टूटी हुई थी और आलमारी का ताला टूटा था। आलमारी में रखे 25 हजार रुपये नकद व दो सोने की अंगूठी चोरी हो गई थी। चारों तरफ खोजबीन के बाद दो अटैची और एक बक्सा खेत में टूटा हुआ मिला। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें