फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में तीमारदार के बैग से आभूषण चोरी होने के मामले कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एएसपी सिटी श्रीप्रकाश प्रजापति, सीओ सिटी प्रभात कुमार राय मौके पर जांच करने पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित से इस मामले की जांच लेने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक गांव निवासी देवव्रत शुक्ला बीते 23 अगस्त को पत्नी सीमा शुक्ला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लेकर आए थे। दोपहर में पुत्र पैदा हुआ। सूचना पर देवव्रत की बहन कृति लता मिश्रा वहां पहुंचीं। वे शाम को घर जाने लगीं तो पता चला कि उनके बैग से सोने के आभूषण निकाल लिए गए हैं। सूचना अस्पताल के चौकी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। इसके बावजूद इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस पर पीड़ित पीड़ित देवव्रत शुक्ला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने एएसपी सिटी व सीओ सिटी को मौके पर भेजा। देवव्रत ने बताया कि बैग से गहना चोरी करने वाला दोपहर 12 बजे से अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में था। पूछने पर खुद को वार्ड ब्वाय बताया। एएसपी सिटी श्रीप्रकाश प्रजापति ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें