जिगना। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में छत तोड़कर चोर घर में घुस कर डेढ़ लाख नकदी सहित लाखों रुपये का जेवरात उठा ले गए। पीड़ित ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रविवार को जिगना थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिगना थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी दीपक कुमार दुबे ने रविवार को जिगना थाने में तहरीर बताया कि बक्सा तोड़कर डेढ़ लाख नगदी व आलमारी से लगभग 20 लाख रुपये का जेवरात चोरी हुई है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक पप्पू और एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद