फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: प्राथमिक विद्यालय के पास से काटे गए जेट्रोफा के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के करौदा प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों से आस-पास स्थित जेट्रोफा के पौधों को कटवा दिया। करौदा कुटिया बस्ती में जाकर बीमार हुए बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उन्हें ऐसे जहरीले फल का सेवन न करने के लिए कहने की नसीहत दी। उपचार के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो गए हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सभी अपने घर आ गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को छुट्टी होने के बाद प्राथमिक विद्यालय करौदा के 21 बच्चे जेट्रोफा का फल खाकर बीमार हो गए थे। जिन्हें परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया था। जहां रात में उनका इलाज किया गया। मंगलवार को सुबह बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर चले गए।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र यादव ने मंगलवार को गांव में जाकर स्कूल का मुआयना किया। साफ-सफाई के लिए खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई। सफाई कर्मियों को उन्होंने जेट्रोफा के सारे पौधों को वहां से काट कर फेंकवाने का निर्देश दिया। उधर, बीमार बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए मंगलवार को नहीं आए। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने बताया कि शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को विद्यालय से सीधे घर जाने का निर्देश दें। झाड़ियों में जेट्रोफा के अलावा अन्य फल भी जहरीले हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को यह जानकारी दें कि वे ऐसे फल न खाएं।
विज्ञापन

उधर, जिस बस्ती के बच्चों ने जेट्रोफा का फल खाया था, वहां एबीएसए ने जाकर अविभावकों से मिलकर उनको समझाया कि झाड़ियों में उगने वाले ऐसे किसी फल को बच्चों को खाने से मना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें